Doordrishti News Logo

जोधपुर, बासनी औद्योगिक क्षेत्र की गली-6 स्थित हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में बुधवार देर रात लगी भीषण आग पर करीब सात घंटों की कड़ी मशक्कत व दस दमकलों की मदद से काबू पाया जा सका। इस आग में लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।

दस दमकलों मदद आग

फायर मैन प्रशांत ने बताया कि बासनी इंडस्ट्रीयल एरिया की गली नंबर छह में स्थित खुशाल आर्ट में बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लगने की सूचना मिली। पहले बासनी से दो दमकल को रवाना किया गया। बाद में आग की विकरालता को देखते हुए अन्य केन्द्रों से भी दमकलों को बुला लिया गया। फैक्ट्री में आग तेजी से फैल गई।

Portable juicer👆

लकड़ी के तैयार उत्पाद और कच्चे माल में आग बढ़ती गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। आग के निकट के फैक्ट्रियों तक फैलने का खतरा मंडराना शुरू हो गया। फायरमैन ने सबसे पहले आग को बेकाबू होने से रोका। उसके बाद आग बुझाने का कार्य शुरू हो पाया।

तब तक उसमें रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की विकरालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दस दमकलों को कई फेरे लगाकर आग बुझाने में सात घंटों से अधिक समय लग गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

>>> गोनेर में एक आवासीय योजना में विला लेकर चला रखा था जाली नोट बनाने का कारखाना

 

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026