फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
जोधपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर,जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) गौरव अग्रवाल के निर्देशानुसार अर्हता 01.01.2026 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत शनिवार को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी, 128 जोधपुर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर जोधपुर अंजुम ताहिर सम्मा के कक्ष में आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में अख्तर खान सिंधी ब्लाक अध्यक्ष काग्रेस, जगदीश पूनियाँ आरएलपी,रिपेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी उपस्थित थे। राजनैतिक दल्लो को फॉटो युक्त अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 की एक हार्ड कॉपी में तथा फोटोरहित साफ्ट कॉपी निःशुल्क प्रदान की गई। जोधपुर विधान सभा क्षेत्र 128 में कुल 208 मतदान केन्द्र पर भी प्रारूप 16 का प्रकाशन किया गया।
