Doordrishti News Logo

फ़िल्म अभिनेत्री कंगना राणावत पहुंची जोधपुर

जोधपुर,फ़िल्म अभिनेत्री कंगना राणावत पहुंची जोधपुर। मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत दोपहर की फ्लाइट से जोधपुर पहुंची। जोधपुर हवाई अड्डा पर भाजपा कार्यकताओं से उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनके काफी समर्थक पहंचे। कंगना एयरपोर्ट से सीधे पाली के लिए रवाना हो गई। पाली में वे भाजपा प्रयाशी पीपी चौधरी के समर्थन में रोड शो करेंगी।

यह भी पढ़ें – हनुमान जयंती आज,हर्षोउल्लास से मनाई जाएगी

भाजपा सूत्रों ने बताया कि पाली में रोड शो करने के बाद शाम 7 बजे कंगना जोधपुर आएंगी। जोधपुर में शाम 7 बजे कंगना राणावत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में रोड शो करेंगी। जोधपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र शेखावत के समर्थन में सूरसागर विधान सभा के वोटरों से उन्हें वोट देने की अपील करेंगी।

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि यह रोड शो सूरसागर विधान सभा क्षेत्र सेटेलाइट हॉस्पिटल के पास गुरुद्वारा से शुरू होकर द्वारकानी ज्वेलर्स से होते हुए 99 सोपी से मुड़ कर सेक्टर-9 से तीसरे पुलिया मैन मार्केट से होते हुए सेक्टर-10 से निकलते हुए रंगोली सोपी की तरफ गुजरते हुए पहला पुलिया चौराहे पर सम्पन्न होगा।

रोड शो के पूरे मार्ग पर स्वागत के लिए भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रोडशो के मार्ग पर स्वागत द्वार व भाजपा के पोस्टर व बैनरों से सजाया गया है। इस रोड शो में जोधपुर लोकसभा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,केबिनेट मंत्री जोगा राम पटेल,जीवजन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,लोकसभा संयोजक राजेन्द्र कुमार गहलोत,महापौर वनिता सेठ,जेडीए पूर्व चैयरमेन प्रो.महेन्द्रसिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि सहित जिला,मण्डल,मोर्चा व आमजन शामिल होंगे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026