आपसी विवाद में मारपीट,नुकीली वस्तु के वार से दो चोटिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में मारपीट,नुकीली वस्तु के वार से दो चोटिल। शहर में अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट में नुकीली वस्तु से वार किए गए। इसमें दो लोग घायल हुए है। पीडि़तों ने पुलिस में इसके प्रकरण दर्ज कराए है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि हाजी हाउस उदयमंदिर निवासी मो.समीर पुत्र मो.सरफराज ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपने किसी काम से कायलाना चौराहा की तरफ आया था। तब वहां पर नावेद,अयान आदि ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट की और नुकीली वस्तु से हमला कर दिया,जिससे वह जख्मी हो गया।
पत्थर की खान में गिरा श्रमिक, सिर में चोट लगने से मौत
दूसरी तरफ देवनगर पुलिस के अनुसार सिंधी बस्ती मसूरिया बस्ती के रहने वाले ऑटो चालक अख्तर खां पुत्र गफार खां ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी ऑटो लेकर नागौरी टी स्टाल की तरफ आया था। तब परवेज, नासिर आदि ने मिलकर उसका रास्ता रोककर मारपीट की फिर नुकीली वस्तु से हमला किया। उसके बाएं हाथ पर चोट लगी। देवनगर पुलिस अब जांच में जुटी है।
