आपसी विवाद में रास्ता रोककर मारपीट
कार के शीशे फोड़े
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपसी विवाद में रास्ता रोककर मारपीट।शहर के बासनी तंबोलिया गांव में एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट किए जाने के साथ उसकी कार के शीशे फोड़ दिए गए। पीडि़त ने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। घटना में माता का थान पुलिस जांच कर रही है। घटना मंगलवार की है।
पुलिस ने बताया कि बासनी तंबोलिया निवासी नरपत पुत्र सुरजाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह अपनी कार लेकर गांव से निकल रहा था,तब लक्ष्मण, किशोर,पांचाराम एवं शुभम आदि ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। उसकी कार के शीशे फोड़ दिए। पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में इनके बीच आपसी विवाद होना बताया है। फिलहाल मामले में तफ्तीश की जा रही है।
