Doordrishti News Logo

पंद्रह दिन पूर्व शोरूम से बाइक लेकर भागा कर्मचारी अब पकड़ा गया

तीन साल से शोरूम पर कार्य कर रहा था

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।पंद्रह दिन पूर्व शोरूम से बाइक लेकर भागा कर्मचारी अब पकड़ा गया। शहर के जालोरी गेट स्थित एक बाइक शोरूम से उसका कर्मचारी बाइक लेकर चंपत हो गया। शोरूम संचालिका की तरफ से खांडाफलसा थाने में रिपोर्ट दी गई।

इसे भी पढ़ें – नीम के पेड़ की छंगाई करते युवक नीचे गिरा,मौत

पुलिस ने जांच पड़ताल कर अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसकी निशानदेही पर बाइक को जब्त किया गया। घटना 20 दिसंबर की है। खांडाफलसा थाने के एएस आई बाबूराम ने बताया कि हिम्मत भवन जालोरी गेट की रहने वाली कोर्णाका पुत्री हिम्मतसिंह गहलोत ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसका एक बाइक शोरूम हिम्मत जय मोटर्स के नाम से जालोरी गेट चौपासनी रोड पर है। जहां से 20 दिसंबर को उसके शोरूम का कर्मचारी हिमेश प्रजापत नई बाइक स्पलेण्डर को चुरा ले गया है।

एएसआई बाबूराम ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश आरंभ की गई। इस पर आरोपी मूलत: डांगियावास के कांकेलाव हाल राइकाबाग स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट शोरूम निवासी हिमेश प्रजापत पुत्र विजय प्रजापत को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया गया है। आरोपी तीन साल से शोरूम पर कार्य कर रहा था।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026