Doordrishti News Logo
  • सभी अजमेर के ब्यावर सदर के रहने वाले 
  • ओम बन्ना दर्शनाथ देर रात लौट रहे थे

जोधपुर, जयपुर हाइवे के पास में रविवार की देर रात बोलेरो और कंटेनर के बीच में भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक घायल हुआ है जिसकी पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई। सभी मृतक व घायल अजमेर जिले के ब्यावार सदर के रहने वाले हैं।

देर रात सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बोलेरो में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो ने बीच रास्ते दम तोड़ दिया जबकि एक की उपचार के बीच मौत हो गई। एक घायल का उपचार जारी है। बोलेरो में सात लोग सवार थे।

एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि अजमेर जिले के ब्यावर सदर इलाके में लोन्वदड़ी मालदेव निवासी 21 साल का सुमेर सिंह पुत्र रामसिंह रावत, 22 साल का राहुलराज पुत्र पूनमसिंह, 20 साल को जितेंद्र उर्फ चीकू पुत्र घीसूसिंह, 23 साल का चंद्र सिंह पुत्र हुकमसिंह, 20 साल का राजेश पुत्र रामदेव सिंह, 23 वर्षीय सिकंदर पुत्र शैतानसिंह एवं मनोहर नाम का युवक इस हादसे के शिकार हुए। हादसे में मनोहर घायल है, अन्य सभी की इस दुर्घटना में मौत हो गई।

यूं हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि जोधपुर-जयपुर हाइवे 17 मील पर एक तरफा यातायात चल रहा था। यहां पर हाइवे निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में यातायात का दबाव एक तरफा था। इन लोगों की बोलेरो जब इस मार्ग पर निकली तब सामने से आ रहे एक कंटेनर से जा भिड़ीं।

तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य को आमजन की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया। मगर दो की बीच रास्ते में मौत हो गई और एक ने उपचार के बीच दम तोड़ दिया। एक शख्स अभी भी घायल है, मगर उसकी पूर्णत: पहचान नहीं हो पाई है।

Buy Best deals & save money everyday👆

शवों की कार्रवाई में जुटी पुलिस

इधर देर रात घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाद में यातायात को सुचारू बनाते हुए दोनों वाहनों को मौके पर जब्त किया। छह मृतकों को लेकर सुबह पुलिस ने मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिए।

ओमबन्ना दर्शनार्थ लौट रहे थे सभी

एसीपी राजेंद्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार प्रथम दृष्टया सामने आया कि ये लोग ओम बन्ना दर्शनार्थ लौट रहे थे। इनके परिजन से बातचीत में यह जानकारी सामने आई। संभवत: ये लोग रामदेवरा भी गए होंगे। मगर अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में अब अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026