Doordrishti News Logo

पिता ने बेटे और पुत्रवधु पर किया चाकू से हमला

  • पारिवारिक विवाद की आशंका
  • पुत्रवधु के पेट में लगा चाकू
  • बेटा-पिता भी घायल

जोधपुर,पिता ने बेटे और पुत्रवधु पर किया चाकू से हमला। शहर के गुरों का तालाब क्षेत्र में एक पिता ने अपने बेटे और उसकी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चाकू का वार पुत्रवधु के पेट में लगा। बीच बचाव में बेटे का हाथ भी जख्मी हो गया। खुद पिता भी इसमें चोटिल हुआ है।

यह भी पढ़ें – एमडीएम में नवीनीकृत वार्ड का लोकार्पण

हमले का कारण पता नहीं लगा है मगर पारिवारिक विवाद होने का संदेह जताया गया है। महिला और उसके ससुर का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रताप नगर पुलिस इसमें अग्रिम जांच कर रही है।

थानाािधकारी कमला ने बताया कि गुरों का तालाब क्षेत्र में सोमवार को भींयाराम जाट ने अपने बेटे मोहनराम और उसकी पत्नी पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। मोहनराम के हाथ पर चोट लगी और उसकी पत्नी के पेट में चाकू का वार लगा है। उसका मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार जारी है।

मोहनराम की हालत ठीक है मगर उसके पिता भींयाराम जाट का एमजीएच में उपचार चल रहा है। परिवार में अन्य सदस्य भी घर पर ही मौजूद थे। हमले का कारण पता नहीं चला है।

थानाधिकारी कमला ने बताया कि इसमें मोहनराम ने अपने पिता भींया राम पर केस दर्ज कराया है। जांच एएसआई रामनारायण की तरफ से की जा रही है। आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। संभवत: पुलिस बुधवार को उसे गिरफ्तार कर सकती है। भींयाराम बुजुर्ग बताए गए हैं।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026