Doordrishti News Logo

परिवार उत्तरप्रदेश गया,चोर लाखों का माल समेट ले गए

सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक शातिर

जोधपुर,शहर के बोरानाडा थाना हलके मेें सिद्धार्थ रेजीडेंस में रहने वाले एक व्यवसायी के सूने मकान मेेंं अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से लाखों का माल समेट कर चंपत हो गए। हालांकि चोरी गए माल की लिस्ट पुलिस को नहीं दी गई है। परिवार के लोग काफी दिनों से उत्तरप्रदेश गए हुए थे।

ये भी पढ़ें- झोपड़े में लगी भीषण आग,बकरियां और जेवरात जले

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना में सिद्धार्थ रेजीडेंस के रहने वाले रमेश चंद्र माथुर पुत्र मोहनलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार सहित उत्तरप्रदेश गया हुआ था। पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हैं। इस पर वह जोधपुर पहुंचा। अज्ञात चोरों ने उसके सूने मकान से काफी चोरी की है। मगर चोरी गए सामान का ब्यौरा पुलिस को अभी उपलब्ध नहीं करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया है। जिसकी पहचान की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026