एमडीएम अस्पताल में फैमिली प्लानिंग वार्ड का उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल में फैमिली प्लानिंग वार्ड का उद्घाटन। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रोटरी आर्या द्वारा रविवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में नव-निर्मित फैमिली प्लानिंग वार्ड का उद्घाटन किया गया।

यह परियोजना क्लब द्वारा आयोजित तंबोला फंडरेज़र से एकत्रित धनराशि से संभव हो पाई, जो समाज सेवा के प्रति सदस्यों की प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। नव स्थापित वार्ड मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोनल मीट में जोधपुर मंडल का जलवा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुंती देवड़ा,डॉ एसएन मेडिकल कालेज कॉलेज के प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा, मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित, उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रद्धा राठी ने सभी सदस्यों, प्रायोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क और समाज के प्रति साझा जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस समारोह में क्लब के सदस्य, अस्पताल प्रशासन एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। यह रोटरी आर्या के लिए एक गर्वपूर्ण और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।