क्षीर ब्रांड का नकली घी पकड़ा दो गिरफ्तार

सूरसागर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्षीर ब्रांड का नकली घी पकड़ा दो गिरफ्तार।शहर इन दिनों नकली घी का कुख्यात मार्केट बनने की तरफ अग्रसर है। मंडोर मंडी के बाद अब सूरसागर क्षेत्र में भी नकली घी का कारोबार पकड़ा गया है। सोमवार को 23 डिब्बे क्षीर ब्रांड का घी बरामद किया गया।

थानाधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि सूरसागर क्षेत्र के मावडिय़ों की घाटी में ये कार्रवाई की गई। मौके से 23 डिब्बे क्षीर ब्रांड का घी बरामद किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह नकली घी एक टेंट गोदाम में रखा हुआ था। नकली घी को लेकर लंबे समय से शिकायत मिल रही थी, और इसी आधार पर पुलिस ने कारवाई की है।

200 से 250 रुपए का नकली घी 500 के भाव बेचते
नकली घी को 200 से 250 रुपए प्रति लीटर में तैयार कर उसे मार्केट में 500 से 700 रुपए की रेट से बेचा जाता है। जोधपुर में इन दिनों शादियों की सीजन चल रहा है। ऐसे में घी की खपत भी बढ़ जाती है और इसी का फायदा उठाकर नकली घी बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। डिब्बों पर असली कंपनी का लेबल लगाकर नकली घी बाजार में उतार देते हैं। टीम ने इससे पहले मंडोर मंडी में नकली घी को लेकर कार्रवाई की थी।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026