Doordrishti News Logo

प्यूमा कंपनी के नकली बैग स्टीकर बरामद,सैल्समैन गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की सदर बाजार पुलिस ने भिश्तियों का बास एरिया में एक दुकान पर रेड देकर वहां से नामी कंपनी के नाम से बेचे जा रहे नकली उत्पाद बरामद किए हैं। दुकान से सौ से ज्यादा बैग और स्टीकर बरामद हुए हैं। सैल्समैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

सदर बाजार थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि हरियाणा की एक कंपनी प्यूमा के प्रतिनिधि जांच अधिकारी हेमंत बरडिया व सहयोगी स्टाफ संजय शर्मा के साथ बोंबे डाइंग शो रूम के पीछे भिश्तियों का बास अग्रवाल ट्रेडिंग दुकान पर पहुंचे। यहां पर प्यूमा कंपनी के नकली उत्पाद बैग एवं स्टीकर बेच कर ग्राहकों से धोखे की जानकारी मिली। इस पर पुलिस की टीम लगा कर दुकान पर रेड दी गई। थानाधिकारी पोटलिया ने बताया कि दुकानदार उदयमंदिर काली टंकी के पास उदयमंदिर निवासी शराफत पुत्र मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया गया। वह दुकान में सैल्समैन है जिसे पकड़ा गया। पुलिस की टीम में एएसआई नंदकिशोर, हैडकांस्टेबल रोहिताश,कांस्टेबल लाभूराम शामिल थे। दुकान से नकली सौ बैग और स्टीकर जब्त किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026