जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर। शहर के मंडोर स्थित प्रसिद्ध जीवण माता मंदिर में फाल्गुनी उल्लास के बीच फागोत्सव का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कायस्थ सरदार भुवनेश माथुर ने बताया कि मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति और फाल्गुनी रंगों से सराबोर नजर आया,जहाँ श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ उत्सव का आनंद लिया।
उत्सव में चौपासनी सत्संग मंडली के कलाकारों ने अपनी सुमधुर गायकी से समां बांध दिया। मंडली के प्रमुख गायक नंदलाल माथुर, लोकेश और मनोज माथुर (सोनू) ने पारंपरिक कृष्ण होरी की ऐसी तान छेड़ी कि उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। इस अवसर पर मुरारी लाल माथुर, प्रोफेसर सुरेश माथुर,पंकज राज माथुर,आरएस माथुर,इंद्रराज माथुर, मनीष,बीपी माथुर,महेश,उमेश,सुनील, केदार माथुर और लोकेश,रॉबिन,राकेश माथुर,कुशाल, मयूरेश,सन्नी आदि की प्रस्तुतियों से भक्ति का रंग जमा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय भजनों और होरी गाकर मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया।
जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर
नंदलाल,लोकेश और राकेश माथुर की गायकी ने फाल्गुनी परंपराओं को जीवंत कर दिया। भजनों की मस्ती के बीच भक्तों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर भव्य ‘फूलों की होली’ खेली। भुवनेश माथुर के अनुसार,जीवन माता रानी और राधा-कृष्ण का मनमोहक फाल्गुनी श्रृंगार किया गया।अंत में आरती के साथ क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। इस धार्मिक व सांस्कृतिक संगम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के स्थानीय श्रद्धालु और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
