Doordrishti News Logo

पीड़ित की बहन को नौकरी का झांसा देकर 1.30 लाख ऐेंठे

रिश्तेदारों को भी बनाया शिकार

जोधपुर,पीड़ित की बहन को नौकरी का झांसा देकर 1.30 लाख ऐेंठे। शहर के बनाड़ क्षेत्र में रहने वाले एक डिलीवरी ब्वाय और उसकी पत्नी को शातिर ने झांसा देकर 5.50 लाख की ठगी कर ली। बिटकाइन में दस गुना मुनाफे का लालच दिया था। शातिर ने पीडि़त की बहन को भी नौकरी लगाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपए ऐंठ लिए। इतना ही नहीं उसके रिश्तेदारों को भी ठगी का शिकार बनाने हुए लाखों की ठगी की है।जयपुर के रहने वाले एक शातिर के खिलाफ बनाड़ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – शहर में जमकर खेली होली,धुलंडी पर उड़ा रंगगुलाल

बनाड़ निवासी अशोक चांगरा पुत्र प्रेमकुमार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी के पास में 11 जून 2022 को किसी व्यक्ति का कॉल आया था। उसने खुद को जयपुर का सुरेश कुमार शर्मा बताया। उसने बिटकाइन में निवेश की बात की और कहा कि शुरूआत 6500 रुपए से कर 10 लाख तक अधिकतम निवेश कर सकते हैं और दस गुना मुनाफा कमा सकते है। ऐसा कहते हुए उसे पहले साढ़े छह हजार रुपए निवेश कराए गए। फिर अशोक चांगरा और उसकी पत्नी शातिर की बातों के जाल में फंस गए। फिर फोन पे और अन्य माध्यमों से शातिर को साढ़े पांच लाख रुपए अलग-अलग किश्तों में भेज दिए। इस बीच शातिर ने उसे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के साथ उसके रिश्तेदारों को भी जोड़ दिया जिनसे भी रूपए ऐंठ लिए। शातिर ने पीडि़त अशोक कुमार की बहन से उसकी नौकरी लगाने के नाम पर 1.30 लाख रूपए अलग से ऐंठ लिए। पीडि़त के रिश्तेदारों जिनमें रबिता, सरोज,किरण कुमार,जितेंद्र,रूपी काका,बादल,संगीता,गोपालराम,रवि एवं जितेंद्र पंवार से भी निवेश के नाम रकम ले ली। शातिर ने बाद में अपना फोन बंद कर दिया।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि आरोपी जयपुर के उत्तर जयसिंहपुरा खोर गणेशनगर निवासी सुरेश कुमार पुत्र जमनसहाय शर्मा को अब गिरफ्तार कर किलया गया है, जोकि पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026