एमडीएम अस्पताल एवं उम्मेद अस्पताल में लगाए जाएंगे ऑक्सीजन प्लान्ट

जोधपुर, जेडीए आयुक्त एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति कमर चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की आपात बैठक कार्यालय में सम्पन्न हुई।
वर्तमान में कोविड-19 महामारी की द्वितीय लहर जो अत्यन्त घातक होने के साथ ही इसकी संक्रमण की तीव्रता भी अधिक है। कोरोना का सामना करने के लिए वर्तमान एवं भावी आवश्यकताओं के मद्देनजर जोधपुर सहित राजस्थान में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री एवं नगरीय विकास विभाग के निर्देशानुसार राजस्थान के विभिन्न शहरों में विभिन्न क्षमता के 105 ऑक्सीजन प्लान्ट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक में नगरीय विकास विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार प्राधिकरण को प्राप्त प्रस्तावों के अनुरूप मथुरादास माथुर अस्पताल एवं उम्मेद अस्पताल 48NM3/H(105Cylinder 7 M3) क्षमता के प्लान्ट स्थापित करवाने हेतु 180 लाख रूपए की राशि की प्रशासनिक एवं वित्तिय स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में सचिव हरभान मीणा, निदेशक अभियांत्रिकी एलआर विश्नोई, निदेशक वित्त ओपी सिरवी, निदेशक विधि जगदीश कुमार, उपायुक्त अनिल पूनिया, राकेश शर्मा, कंचन राठौड़, जिला कलेक्टर प्रतिनिधि हनुमान सिंह, पर्यटन अधिकारी चिमाराम प्रजापत, एएसपी पुलिस सुनील के पंवार, मुख्य अभियन्ता डिस्काॅम इमतियाज बैग, एसीई पीडब्ल्यूडी मुकेश भाटी, एसीएमसी नगर निगम उत्तर डाॅ. बीएस चौहान, एसआरएम रिको संजय झा, मैनेजर आरएसआरटीसी रामपाल, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्यूडी डीएस चौहान, अधीक्षण अभियन्ता जेडीवीवीएनएल एमएस चारण, पीएचईडी के जयेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़े :- वार्ड 28 उत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में किया सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026