सेना के सम्मान व देश की एकजुटता के लिए तिरंगा यात्रा में सभी की हो भागीदारी-राठौड़

  • सर्वसमाज के तत्वाधान में भव्यता के साथ निकली तिरंगा यात्रा
  • जालोरी गेट पर जनप्रतिनिधि एकत्रित होकर सामुहिक रूप में आरम्भ की तिरंगा यात्रा
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए तिरंगा यात्रा में
  • कांग्रेसी नेताओं का चरित्र राजनीति से प्रेरित
  • राष्ट्र के मामले में विपक्ष को दिखानी चाहिए एकजुटता
  • केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने हरी झण्डी दिखा तिरंगा यात्रा को किया आरम्भ
  • प्रदेश उपाध्यक्ष पंचारिया दिलायी शपथ
  • एनसीसी की सभी छः बटालियन 72 मीटर लम्बा तिरंगा लिये हुए सम्मिलित
  • तिरंगा यात्रा में 36 कौम के लोग पहुंचे
  • एकता और शांति का दिया परिचय
  • आमजन ने पुष्प वर्षा व मुंठ मीठा का तिरंगा यात्रा का किया स्वागत

जोधपुर(डीडीन्यूज),ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सेना के शौर्य,पराक्रम का आभार प्रकट करने के लिये रविवार शाम को सर्वसमाज की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जालोरी गेट सर्कल से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा शहर के भीतरी क्षेत्र से होते हुए घण्टाघर नई सड़क पर संपन्न हुई।

सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने शपथ दिलायी, इसके पश्चात् केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखा कर यात्रा को आरम्भ किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी पहुंचे। इस मौके पर आमजन द्वारा रंगीन गुब्बारों को आसमान में छोड़ते हुए हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारत माता की जय के साथ जालोरी गेट से भीतरी शहर में प्रवेश किया।

तिरंगा यात्रा में एनसीसी की सभी छः बटालियन के करीब 500 से अधिक कैडेट्स हाथों में 72 मीटर लम्बा तिरंगा लेकर चल रहे थे। स्काउट की भागीदारी रही। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल व देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने बताया कि यात्रा के दौरान आमजन हाथों में भारतीय राष्ट्र ध्वज उठाकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा में छोटी बच्चियां भारत माता की वेशभूषा धारण किये हुए हाथ में त्रिशुल लिये हुए पहुंची और साथ में कईयों ने सैनिकों की वेशभूषा धारण कर हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर भारतमाता की रक्षा हेतु साथ खड़े रहे। यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में तिरंगा और होठों पर भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे थे। इस यात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पाकिस्तान के खिलाफ भी नारेबाजी की। पाकिस्तानी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

60 से अधिक झांकियां सम्मिलित हुई
तिरंगा यात्रा में 60 से अधिक विभिन्न झांकियों को सम्मिलित किया गया जिसमें भारत माता, शिवाजी राव,महाराणा प्रताप, छत्रपति सांभाजी,सुभाष चन्द्र बोस, झाँसी की रानी,मंगल पांडे,वीर सावरकर,भगत सिंह,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,अजीत डोभाल, कमाण्डर सोफिया कुरैशी,कमाण्डर व्योमिका सिंह,ऑपरेशन सिंदूर,हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत, पुलवामा हमला, एस-400,राफेल आकर्षण का मुख्य केन्द्र थे।

पुष्प वर्षा व मुंठ मीठा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत
जालोरी गेट से तिरंगा यात्रा का आरम्भ बैण्ड-बाजे के साथ किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग पर आमजन ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की और जगह-जगह प्रतिष्ठिनों से मुंह मीठा कराया। गर्मी को देखते हुए व्यापारियों ने विभिन्न जगह पानी की व्यवस्था की थी।

इन रूटों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में तीनों विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ताओं के यात्रा स्थल पर पहुंचने के लिये माकूल व्यवस्था की गई। जिसमें सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पावटा स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से होते हुए नई सड़क से होते हुए स्टेशन, गांधी स्कूल से जालोरी गेट पहुंचे। शहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गांधी स्कूल से जालोरी गेट एवं रातानाड़ा से जेडीए सर्कल, खतरनाक पुलिया होते हुए गांधी स्कूल से जालोरी गेट पहुंचे,इसी प्रकार बासनी से रामेश्वर नगर, अमृता देवी सर्कल से भेरूजी चौराहा होते हुए गांधी स्कूल से जालोरी गेट पहुंचे। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पुरानी चौकी हाउसिंग र्बोउ से आखलिया चौराहा,12वीं रोड से 5वीं रोड होते हुए गांधी स्कूल होते हुए जालोरी गेट पहुंचे,सूरसागर थाना क्षेत्र से चांद पोल,सिवांचीगेट,सरदारपुरा सी रोड होते हुए गांधी स्कूल से जालोरी गेट पहुंचे। प्रताप नगर चौराहा से आखलिया होते हुए जलजोग से सी रोड होते हुए गांधी स्कूल पहुंच एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा स्थल जालोरी गेट पर सामुहिक रूप से पहुंचे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता दुपहिया व चौपहिया वाहनों से हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे।

तिरंगा यात्रा के समापन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा यह यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं बल्कि भारतीय सेना के सम्मान में जिले के हर नागरिकों की है उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए समान रूप से जरूरी है। कांग्रेसी नेताओं को भी इस में सम्मिलित होना चाहिए,पहलगाम की घटना के बाद सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जो आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया यह तिरंगा यात्रा इसी पराक्रम को सम्मान देने के लिए निकल गई है।

राठौर ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकवादियों के केंद्र को ध्वस्त करने का काम किया। पाकिस्तान ने तो सिर्फ फुलझड़ियां छोड़ी थी, इसमें उनके युद्ध कौशल का भी पता चलता है। इस अभियान का मकसद सेना के पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं में राष्ट्र की भावना को जागीर करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दी और ऑपरेशन सिंदूर के लिए आतंकवादियों के खिलाफ निर्णनायक कार्रवाई हुई भारत ने दुनिया को दिखा कि पहलगाम हमले के बाद देशवासियों के मन में जो आक्रोश था उसे हमारी सेना ने आतंकवादियों के अड्डों पर हमला कर नेस्तनाबूद किया। यह नया भारत है जहां आतंकवादियों की मदद करने वालों को करारा जवाब दिया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब एक नए भारत की तस्वीर देश के सामने आई है। भारतीय सेना ने बता दिया है कि हम किसी से कम नहीं है। आप सभी सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान के कारण आज पूरा भारत सुरक्षित है। सैनिकों की निष्ठा और राष्ट्र भक्ति हर भारतीयों के लिए गर्व की बात है। विपक्ष को धैर्य रखना भी जरूरी है। प्रश्न करना विपक्ष का अधिकार है लेकिन आलोचना करना सही नहीं है। पाकिस्तान द्वारा सीमावती क्षेत्र में नागरिक और हमला करना यह कायराना हरकत है।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश के सैनिकों ने अतुल्य साहस और वीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है। इसको लेकर आज देश में असीम उत्साह और ऊर्जा का माहौल है। देशभर के लोग अपने सारे भेद भुलाकर वीर व अजेय सैनिकों और पराक्रमी सेना का सम्मान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पहलगाम की आतंकी घटना का बदला जिस तरह से सैनिकों ने लिया और पाकिस्तान को जिस तरह से मुंहतोड़ जवाब दिया गया,इससे विश्व में भारत की धाक और धमक बनी है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के घर में घुसकर सैकड़ों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया गया। आतंकवाद को पोषित करने वाली ऐसी सारी ताकतों की कमर तोड़ दी गई।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल,जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई,प्रदेश मंत्री नारायण पंचारिया,प्रदेश मंत्री डा.महेन्द्र कुमावत,जोधपुर संभाग समनवयक राजेन्द्र बोराणा,शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, ओसिया विधायक भेराराम सियोल, बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पूर्व मंत्री शंभू सिंह खेतासर,पूर्व विधायक कमसा मेघवाल,राम नारायण डूडी,पुखराज गर्ग,देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, जगतनारायण जोशी,देवेन्द्र सालेचा, महापौर वनिता सेठ,उप महापौर किशन लड्डा,राजसीको के पूर्व अध्यक्ष मेधराज लोहिया, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,राजेन्द्र कुमार गहलोत,घनश्याम डागा,उपेन्द्र दवे,जिला महामंत्री डा.करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित, जिला समन्वयक वरूण धनाडिया,सह-समन्वयक घनश्याम वैष्णव,पवन वैष्णव,डा.ममता परिहार,गोविन्द गहलोत,रामस्वरूप प्रजापत,बिलाड़ा प्रधान प्रगति कुमारी,केरू प्रधान अनुश्री पूनिया, देहांत जिला महामंत्री सोहन चौधरी रावत राम बिजारिया, दया राम,विरेन्द्र गोदारा,यशपाल गोधा,लक्ष्य खत्री सहित पार्टी के सभी मंडलो,मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में जोधपुर शहर व देहात के नागरिक,भाजपा कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रभक्त संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर लगाई छायाचित्र प्रदर्शनी

शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन
भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद सेना के पराक्रम का सम्मान करते हुए तिरंगा यात्रा के आयोजन से पहले पावटा चौराहा स्थित मैजर शैतानसिंह एवं और जालोरी चौराहा स्थित शहीद बालमुन्दर बिस्सा की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,प्रदेश मंत्री डा.महेन्द्र कुमावत,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,जोधपुर संभाग समन्वयक राजेन्द्र बोराणा,देहांत जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी,जिला समन्वयक वरूण धनाडिया, जिला महामंत्री मनीष पुरोहित सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित किये। संचालन जिला महामंत्री मनीष पुरोहित ने किया एवं धन्यवाद जिला समन्वयक वरूण धनाड़िया ने दिया।