सीसु बल जोधपुर का हर घर तिरंगा अभियान

जोधपुर,सीसु बल जोधपुर का हर घर तिरंगा अभियान। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र,सीमा सुरक्षा बल जोधपुर में एम एल गर्ग,महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के निर्देशन में ‌‌हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक प्रशिक्षण केन्द्र व सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल,राजस्थान के 1735 अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी,अन्य कार्मिकों व प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें – रेलवे बैंक ने मनाया हर घर तिरंगा महोत्सव

इस अभियान को एमए जॉय,उप महानिरीक्षक,(प्रधान स्टाफ अधिकारी) सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल राजस्थान व देवेन्द्र सिंह़, कमांण्डेन्ट,(मुख्य अनुदेशक), सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर,ने झंडा दिखा कर रवाना किया। इस अभियान का मुख्य आकर्षण का केन्द्र ऊँट दस्ता था।

इस अवसर पर एमए जॉय,उप महानिरीक्षक ने बताया कि पिछले कई वर्षाे से हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी सीमा सुरक्षा बल इस अभियान से जुड़कर देश की जनता के साथ मिल कर इस पर्व को मना रही है। उन्होंने बताया हमारा राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश को एक सूत्र में बांधता है व हमें अपने अधिकारों के साथ अपनी जिम्मेवारियों सेे भी अवगत करवाता है। यह अभियान सीमा सुरक्षा बल के नये प्रशिक्षणार्थियों के लिये भी प्रेरणा का स्त्रोत है जो आगे चल कर देश की सीमाओं की रक्षा करेंगे।