Doordrishti News Logo

डबल इंजन सरकार में भी जनता बिजली पानी को तरस रही-खान

जोधपुर,डबल इंजन सरकार में भी जनता बिजली पानी को तरस रही-खान। पूर्व मंत्री एवं डीडवाना विधायक युनूस खान ने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। फिर भी जनता पानी बिजली को तरस रही है।आजादी के बाद से अब तक पानी के लिए इतना जनता को परेशान होते नहीं देखा है। जितना अब देखना पड़ रहा है। वे आज जोधपुर प्रवास पर कायमखानी गर्ल्स हॉस्टल के उद्धटन सत्र में पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए थे।

यह भी पढ़ें – नशा मुक्ति केंद्र में युवक से कुकर्म का आरोप

खान ने कहा कि आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है, मगर जनता को बिजली पानी जैसी समस्याओं लिए परेशान होना पड़ रहा है। वे विधानसभा और जनता के बीच आते जाते रहे हैं। जनता का भाव है कि वह किसे जनादेश दे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कम सीट लाए जाने के सवाल पर खान ने कहा कि यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है,उन्हें मंथन करना चाहिए कि कहां पर चूक हुई है।

यह भी पढ़ें – महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विधायक युनुस खान ने कहा कि वे निर्दलीय है मगर फिर भी वे जनता के लिए लड़ेंगे। भाजपा ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की योजनाओं को बंद किया मगर बिजली पानी पर सरकार का बस क्यों नहीं चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस के सवाल पर कहा कि संगठन मजबूत है तो सरकार आती रहेगी। इससे पहले उन्होंने कहा कि आज कायमखानी दादा का शहादत का दिन है और पूरा विश्व उनको आज याद कर रहा है। वे इसी सिलसिले में जोधपुर आए है।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025