Doordrishti News Logo

व्यापारी से घर में घुस लूटपाट का मामला

जोधपुर, शहर के राम मोहल्ला स्थित दामोदर कॉलोनी में गत शनिवार की दोपहर में मंडी के व्यापारी व आढ़तिया के घर पर ऊपर बने कार्यालय में घुसे तीन नकाबपोश लुटेरों ने 2.10 लाख रूपए लूट लिए थे। इनका सात दिन भी पता नहीं चला है। पुलिस ना तो कार का पता लगा सकीं और ना ही लुटेरों तक अपनी पहुंच बना सकीं। कार की अंतिम लोकेशन पुलिस ने माता का थान से होकर गुजरना बताया। यह कार बाद में नागौर या बीकानेर की तरफ जाने की भी आशंका जताई गई। कार के साथ ही लुटेरों की भी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस अब तक सीसीटीवी फुटेज पर काम कर रही है। राम मोहल्ला रोड दामोदर कॉलोनी के रहने वाले कृषि मंडी आढ़त व्यापारी मनीष डागा पुत्र मुरलीधर डागा के घर के ऊपर कार्यालय में गत शनिवार को दिन में लूट की वारदात हुई थी। दोपहर सवा तीन बजे तीन बदमाश पहुंचे। मकान के ऊपर बने ऑफिस में व्यापारिक बातचीत की, फिर पिस्टल दिखा कर दो लाख दस हजार लूट भागे। मनीष डागा ने लूट की वारदात होते ही चंद मिनटों के बाद महांदिर पुलिस को इसकी सूचना दी।

एसीपी दरजाराम व थानाधिकारी लेखराज सिहाग टीम के साथ पहुंचे थे। हालात जाने और तुरंत नागौरी गेट पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। जिसमें थानाधिकारी राजूराम टीम के साथ पहुंचे।
शुक्रवार को इस लूट की वारदात को सात दिन हो गए है। मगर पुलिस अभी तक कार का भी सुराग नही लगा पाई, लुटेरों की भी पहचान नहीं हो सकी है। इसमें जानकार का हाथ होने की आशंका में मंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज पर भी पुलिस ने कार्य किया। मगर अब तक कोई ठोस सूत्र हाथ नहीं लगा है। कार को मंडोर इलाके माता का थान से निकलते देखा गया था। मगर बाद में यह कहां गई पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की।एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026