Doordrishti News Logo

झाड़ियों में नग्रावस्था में मिले शव की चार दिन बाद भी पहचान नहीं

पैरों को जानवरों ने नोंच खाया

जोधपुर,शहर के निकट करवड़ स्थित देसूरिया खारोलान गांव में झाडिय़ों में एक व्यक्ति का नग्रावस्था में शव मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। शव की आज चौथे दिन भी पहचान नहीं हो पाई है। जानवरों ने उसके पैरों को घुटनों तक नोंच खाया है। वह भिखारी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में भी जुटी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि 11 जून को सूचना मिली कि देसूरिया खारोलान गांव की सरहद में झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची।

ये भी पढ़ें- मूक बधिर की स्कूटी को पहले मारी टक्कर,फिर बदमाशों ने लूटा

आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि वह मांग कर खाता था। पागलपन का भी शिकार था। मौका ए हालात से लगा कि वह नग्रावस्था में है और पैरों को घुटनों तक जानवरों ने खा लिया है। उसकी मौत किस परिस्थिति में हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। 10 जून को लोगों ने उसे क्षेत्र में घूमते देखा था। थानाधिकारी ने बताया कि शव को पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौका स्थल पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026