जोधपुर, राष्ट्रीय जल मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने जिला स्तर पर जल शक्ति केन्द्र की स्थापना के लिए विभिन्न विभागों, एनजीओ के तकनीकी अधिकारियों व प्रतिनिधियों को मनोनित कर जल शक्ति केन्द्र का गठन किया है।
जिला कलक्टर के आदेशानुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मोहनराम विश्नोई मो. 9261011713, जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता रामपाल मुुंदियारा मो. 9783364883, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता मनोज सोनी मो. 9460026360, भूजल विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश शर्मा मो. 9414681070, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक गोयल मो. 9414384254, ग्रामीण विकास एवं भूसंरक्षण विभाग के अधिशाषी अभियंता हरीराम फिड़ोदा मो. 9461588666, नगर निगम जोधपुर (दक्षिण) के अधिशाषी अभियंता श्यामलाल चौधरी मो. 9414094833, जोधपुर विकास प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित मो. 7014675474, नेहरू युवा केन्द्र जोधपुर के जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी मो. 7340066900 व स्वंयसेवी संस्था ग्राविस के प्रतिनिधि प्रकाश त्योगी मो. 9460431823 को मनोनित किया गया है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डाॅ इन्द्रजीत यादव ने बताया कि यह केन्द्र आभासी (वर्चुअल) कार्यालय होगा। मनोनित प्रतिनिधि वर्षा जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण एवं कृत्रिम भूजल पुर्नभरण संरचनाओं के निर्माण संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन सामान्यजन को प्रदान करेंगे। जल शक्ति केन्द्र के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता जलग्रहण विकास एवं भूसंरक्षण विभाग जोधपुर भागीरथ विश्नोई (मोबाइल नम्बर 7737727111) करेंगे।
>>>अवैध पेट्रोल पम्प से 9600 लीटर नकली डीजल बरामद
