Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के एमआईए सर्किल बासनी सेकंड फेस से जिला प्रशासन और रीको की पहल पर उद्यमियों का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को पचपदरा रिफाइनरी का भ्रमण करने रवाना हुवा।

जिसमें मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जोधपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती सहित जिला उद्योग केंद्र व रीको के अधिकारी साथ रवाना हुए। रविवार को सुबह संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, जेडीए आयुक्त, रीको के जीएम ने हरी झंडी दिखाकर उद्यमियों की बसों को रवाना किया।

entrepreneurs-left-for-pachpadra-refinery-tour.jpg

संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि यह भ्रमण आगामी उद्योग के लिए फलीभूत होगा और इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छी पहल साबित होगी।

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल करते हुए उद्यमियों को पचपदरा में औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करने हेतु इनका भ्रमण करवाया जा रहा है। जिससे आगामी उद्यमियों को विस्तार हेतु सकारात्मक परिणाम आएंगे।

सुनील परिहार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा और मुख्यमंत्री की मंशा है पचपदरा रिफाइनरी के पास औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार करने हेतु जोधपुर बाड़मेर बालोतरा के उद्यमियों का भ्रमण कर उस जगह का अवलोकन करवाएं।

रिफाइनरी के काम को भी देखेंगे इससे उद्यमियों को बहुत बड़ा फायदा होगा। वहां पर उद्यमियों को एक प्रजेटेशन दिया गया, जिसमें उद्यमियों को विस्तार हेतु सहयोग बल प्रदान होगा।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026