शास्त्री सर्किल से विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण

  • जेसीबी के आगे खड़े होकर रोया बुजुर्ग
  • अफसरों के पैर पकड़े

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शास्त्री सर्किल से विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण।नगर निगम की टीम ने बुधवार को शास्त्री सर्किल के चारों ओर बने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम को अतिक्रमियों का विरोध भी झेलना पड़ा। कई बार यहां हंगामे की स्थिति भी बनी।
दरअसल नगर निगम पिछले कई दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है।

निजी बस स्टेण्ड में यात्री के सूटकेस से आभूषण चोरी

इसी कड़ी में आज शास्त्री सर्किल के चारों ओर बने फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। निगम की टीम ने अवैध फास्ट फूड के केबिन और कार्ट को हटाने की कार्रवाई की। फूड स्ट्रीट वेंडर्स (ठेला चालकों) ने इसका कड़ा विरोध जताया। उनका आरोप था कि प्रशासन बिना किसी पूर्व नोटिस के यह एकतरफा कार्रवाई कर रहा है,जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

इस दौरान निगम की टीम जब एक फास्ट फूड कार्ट को हटाने लगी,तो एक बुजुर्ग जेसीबी के आगे खड़ा हो गया। वह रोने लगा और टीम के आगे हाथ जोड़ते हुए अधिकारियों के पैर पकडऩे लगा। वह केबिन को जब्त करने का विरोध करने लगा। आखिरकार,अधिकारियों की समझाइश के बाद बुजुर्ग खुद क्रेन की मदद से अपने केबिन को हटाकर दूसरी जगह ले गया।

केबिन के मालिक बाबूदास का कहना था कि वह पिछले 10 साल से यहां फास्ट फूड का कार्ट लगा रहे हैं। उन्हें इस कार्रवाई से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी तरह की पूर्व सूचना दी गई। अचानक आकर केबिन हटाना गलत है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026