Doordrishti News Logo

होटल के गल्ले से 51 हजार चुरा ले गए कर्मचारी

  • सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो होटल कर्मी
  • पुलिस टीम उत्तरप्रदेश रवाना

जोधपुर, शहर के नई सडक़-सोजती गेट के बीच की एक होटल के गल्ले से 51 हजार 700 रूपए चोरी हो गए। होटल मालिक सुबह यहां आया तो उसे घटना का पता लगा। सीसीटीवी फुटेज में होटल में काम करने वाले दो कर्मचारी नजर आए। एक रूपए उठाता दिखा दूसरा पास में खड़ा था। दोनों युवक वारदात के बाद उत्तरप्रदेश भाग निकले। पुलिस की टीम अब उन्हें पकड़ऩे के लिए उत्तरप्रदेश गई है। उदयमंदिर थाने के हैडकांस्टेबल नंदलाल ने बताया कि श्रीयादे माता नगर कुम्हारों की ढाणी नांदड़ाकलां निवासी श्रवण सिंह पुत्र सुमेर सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक होटल फोर सीजन सोजती गेट स्थित केनरा बैंक के समीप है। होटल ऊपरी मंजिल पर बनी है। होटल में दो तीन कर्मचारी काम करते हैं जो उत्तरप्रदेश में लखनऊ के रहने वाले हैं।

10 अक्टूबर को होटल के एक कर्मचारी ने गांव जाने के लिए रूपए मांगे थे। तब उसे रूपए दिए गए। इसके लिए मालिक श्रवण सिंह ने एक कर्मचारी को रूकने के लिए बोल दिया। कर्मचारी होटल में ही रहते हैं। इस बीच 10 अक्टूबर की शाम को श्रवण सिंह चला गया और गल्ले में 51 हजार 700 रूपए छोड़ गया। सोमवार की सुबह जब पहुंचा तो गल्ले से रूपए गायब मिले। एक कर्मचारी गांव जा चुका था। तब दूसरे वाले से मोबाइल पर संपर्क किया गया। उसने बाहर होने का कहकर रेलवे स्टेशन बुलाया। मगर बाद में उसने भी फोन उठाना छोड़ दिया। इस पर श्रवणसिंह ने होटल के कैमरे चेक किए तो पता लगा कि एक कर्मचारी गल्ले से रूपए उठा रहा है तो दूसरा पास में ही खड़ा है। हैडकांस्टेबल नंदलाल ने बताया कि घटना को लेकर अनुसंधान जारी है। पुलिस की टीम उत्तरप्रदेश  भेजी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें  – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026