बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से ‘मिशन 100’ अभियान के तहत बासनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कर्मचारी शिकायत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित शिविर में कार्मिक विभाग की टीम ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी के अनुसार शिविर में कुल 5 शिकायतें दर्ज हुईं,जिनमें से 4 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें
स्वास्थ्य जांच शिविर में 18 कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की हाई आरबीएस और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जांच के दौरान 5 कर्मचारियों व उनके परिजनों में पहली बार हाई आरबीएस एवं उच्च रक्तचाप की समस्या सामने आई। चिकित्सक विशेष कुमार बंसल ने सभी को संतुलित आहार,नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी।शिविर का संचालन मुख्य कल्याण निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता,प्रताप सिंह नाथावत तथा स्टेशन अधीक्षक कृष्णो दास की देखरेख में किया गया।
