550 लीटर अवैध बायोडीजल के साथ कर्मचारी गिरफ्तार, मालिक फरार

  • पिकअप में पकड़ा अवैध बायोडीजल
  • खेत के टैंक में मिला 10 हजार 800 लीटर बायोडीजल
  • 11 हजार 350 लीटर डीजल बरामद

जोधपुर(डीडीन्यूज),550 लीटर अवैध बायोडीजल के साथ कर्मचारी गिरफ्तार,मालिक फरार। कमिश्ररेट की बोरानाडा पुलिस ने अवैध बायोडीजल के साथ दो युवक को पकड़ा है। आरोपी बायोडीजल एक पिकअप में लेकर बेच रहे था। पुलिस ने पिकअप में रखे ड्रमों को जब्त कर 550 लीटर अवैध बायोडीजल को बरामद किया।

पुलिस पूछताछ में उसने अपने मालिक के खेत में खड़े टैंक से पिकअप में बायोडीजल भरना बताया। तब पुलिस ने वहां रेड देकर 10 हजार 800 लीटर अन्य बायोडीजल को भी जब्त कर लिया।
एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि भांडूकला गांव में एक युवक पिकअप में अवैध बायो डीजल लेकर ग्राहकों को बेच रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने वहां रेड दी। पिकअप के साथ उसमें रखे ड्रमों को पुलिस ने जब्त किया। ड्रमों में 550 लीटर अवैध बायोडीजल मिला।

आपसी विवाद में युवक का अपहरण एवं मारपीट

पुलिस ने इस संबंध में जाटों का बास रोहिला खुर्द झंवर निवासी राजेंद्र पुत्र बगताराम जाट को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने मालिक हेमंत भांभू के खेत पर खड़े टैंक से यह बायोडीजल पिकअप में भर कर लाया है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और खेत से 10 हजार 800 लीटर अतिरिक्त बायोडीजल को भी जब्त कर लिया। कुल 11 हजार 350 लीटर बायोडीजल को जब्त किया गया है। मालिक की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ ईसी एक्ट में कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026