Doordrishti News Logo

ग्यारह हजार रेलकर्मी घरों पर लगाएंगे तिरंगा, ट्रेनों पर लगेंगे स्टिकर्स

जोधपुर,आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेलवे की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जोधपुर मंडल के ग्यारह हजार अधिकारियों और कर्मचारियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने को कहा गया है।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने बताया कि जोधपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आवयश्क तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय के मार्गदर्शन में इस दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें घर-घर तिरंगा प्रमुख है। इसके तहत जोधपुर मंडल के सभी कर्मचारियों को तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाया जाएगा तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उसे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर लगाना होगा। इन 11 हजार झंडों का वितरण 10 अगस्त से पहले विभागवार कर्मचारियों को उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

चारण ने बताया कि इसके अतिरिक्त जोधपुर मंडल की कुल 748 कोचों और 150 इंजनों पर आजादी के अमृत महोत्सव के स्टिकर लगाए जाएंगे जिनमें डीएमयू ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके साथ ही जोधपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों,अस्पताल,स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य सभी इमारतों पर तिरंगा लगाने की कर्मचारियों से अपील की गई है।

कर्मचारी के वेतन से होगी कटौती

घर-घर तिरंगा लगाने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को रेलवे तिरंगा उपलब्ध करवाएगी और इसके लिए उसके मासिक वेतन से इस माह 50 रुपए की कटौती अनिवार्य रूप से की जाएगी और इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश रेलवे बोर्ड के हैं।

75 वर्ष पार के चुनिंदा पेंशनर्स होंगे सम्मानित

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रेलवे द्वारा अपने उन 75 वर्ष पार उम्र के पेंशनरों को 15 अगस्त पर विशेष सम्मनित करेगी जिन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विशिष्ट कार्य किया हो। ऐसे पेंशनर्स को चिन्हित किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026