Doordrishti News Logo

जोधपुर रेल मंडल पर बिजली संरक्षा सप्ताह सम्पन्न

डीआरएम ने दिए सजग रहकर कार्य निष्पादन के निर्देश

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर आयोजित बिजली संरक्षा सप्ताह शनिवार को सम्पन्न हुआ। सप्ताह के दौरान बिजली संरक्षा और जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में प्रति वर्ष मई माह के पहले सप्ताह में भारतीय रेलवे पर मनाए जाने वाले बिजली संरक्षा सप्ताह के समापन पर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने रेल कर्मचारियों को अपने कार्य स्थल पर बिजली संरक्षा उपकरणों को काम में लेने एवं सजग रहकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर विजय चौधरी ने बताया कि संरक्षा सप्ताह के दौरान जोधपुर मंडल पर बिजली संरक्षा से जुड़े अनेक आयोजन किए गए जिसमें मंडल के सभी बड़े स्टेशनों, कार्यालयों,पॉवर डिपो आदि में बिजली संरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता से सम्बंधित बैनर्स एवं पोस्टर लगाने के साथ ही कर्मचारियों को बिजली संरक्षा उपकरणों यथा सेफ्टी चैन,अर्थ रोड, सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी शूज, अग्निशामक यन्त्र आदि के बारे में जांनकारी एवं इनका उचित प्रयोग करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अलावा कर्मचारियों हेतु फायर फाइटिंग ट्रेनिंग का भी आयोजन किया गया,जिसमे अग्निशामक यन्त्रों के इस्तेमाल के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं इनके उपयोग का लाइव डेमो भी दिया गया। इस दौरान चौधरी ने रेल कर्मचारियों को विधुत अधिनियम-2003, विधुत नियम-2005 के तहत विद्दुत निरीक्षक,भारत सरकार के कार्य, दायित्व तथा विभिन्न अपराधों के लिए दंडात्मक प्रावधानों आदि के बारे में जानकारी दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026