Doordrishti News Logo

एनआआई कॉलोनी से विद्युत केबल चोरी

जोधपुर,एनआआई कॉलोनी से विद्युत केबल चोरी। शहर के निकट आशापूर्णा एनआरआई कॉलोनी से अज्ञात चोर विद्युत केबल चोरी कर ले गए। विवेक विहार थाने में इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से केबल चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – राजकोप ऐप पर 247 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो का मिलान

विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि माहेश्वरी न्याति नोहरा मसूरिया क्षेत्र में रहने वाले गौरव जोशी पुत्री हनुमान जोशी ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि आशापूर्णा एनआरआई कॉलोनी मेंं से अज्ञात व्यक्ति हजारों रुपये के बिजली के तार चुराकर ले गया। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से केबल चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

चार जगहों से बाइक चोरी
शहर में अज्ञात वाहन चोरों ने फैक्ट्री, मकान और अन्य जगहों से चार गाडिय़ां पार कर ली। विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में बलदेव नगर मसूरिया हाल सांगरिया फांटा निवासी नरेन्द्र मोर्य पुत्र भीकाराम मोर्य ने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर की रात्रि के समय अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री में से उसकी बाइक और कीमती सामान चुराकर ले गया। जबकि बासनी थाने में दी रिपोर्ट में शांति नगर सांगरिया बाइपास सालावास रोड के रहने वाले रामनिवास पुत्र हापूराम सुथार ने पुलिस को बताया कि अज्ञात शख्स उसकी बाइक घर के सामने से चुरा ले गया।

इधर सूरसागर नई भाकरी बास बिजली घर के पास रहने वाले जितेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रजापत ने सूरसागर पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी की उसकी बाइक रात को चोरी हो गई।

Related posts: