Doordrishti News Logo

घर के पास बने गोदाम से आठ लाख की विद्युत केबल चोरी

सीसीटीवी फुटेज में तीन चार संदिग्ध,पहचान के प्रयास

जोधपुर,घर के पास बने गोदाम से आठ लाख की विद्युत केबल चोरी। शहर के शोभावतों की ढाणी स्थित आदर्श नगर में घर के पास ही गोदाम से रात को चोरों ने सैंध लगाकर वहां से आठ लाख कीमत की विद्युत केबल के चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन चार संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस अब इनकी पहचान कर तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें – हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सीजनिंग प्लांट में लगी भीषण आग

बताया कि नकबजन दीवार फांद कर गोदाम में घुसे है और केबल गट्टों से तार काटकर ले गए। मालिक ने इस बारे में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल पप्पाराम ने बताया कि शोभावतों की ढाणी आदर्श नगर निवासी सुनील बाहेती पुत्र कानमल बाहेती की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उनका इलेक्ट्रानिक सामान का कारोबार है। जिसका एक गोदाम घर के नजदीक ही है। 4-5 दिसम्बर की रात में गोदाम के पीछे की दीवार फांद कर नकबजन गोदाम में आए और वहां से केबल के गट्टों से विद्युत तार चोरी कर ले गए। चोरी हुआ माल तकरीबन आठ लाख का है।

हैडकांस्टेबल पप्पाराम के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे गए नकबजनों की संख्या तीन से चार हो सकती है। जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026