श्रीमाली ब्राह्मण समाज के चुनाव 4 को

जोधपुर, श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2021-2024 की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण दयाल दवे ने बताया कि 4 अप्रैल को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकाबला महेंद्र बोहरा एवं हेमंत बोहरा के मध्य, मंत्री पद पर मनोज दवे एवं नरेंद्र राज बोहरा एवं सचिव पद पर राजेंद्र ओझा एवं ओम प्रकाश बोहरा के बीच मुकाबला होगा।

चुनाव समिति द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर माधव जोशी, उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार बहुरा एवं कोषाध्यक्ष पद पर तोसएच दवे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी क्रम में कार्यकारिणी सदस्य पद पर राजकुमार ओझा, विकास व्यास, राजेश जोशी, नागेंद्र दवे, मुरली मनोहर ओझा, नित्या ओझा, नरेंद्र त्रिवेदी, उमेश जोशी, प्रदीप बोहरा, दिनेश ओझा, जीवराज श्रीमाली एवं विकास शर्मा के निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित होने की घोषणा चुनाव अधिकारी प्रवीण दयाल दवे, उमेश श्रीमाली, नितिन त्रिवेदी चुनाव समिति श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर द्वारा की गई।

चुनाव समिति द्वारा बताया गया कि 4 अप्रैल को होने वाले मतदान में मतदाता चांदपोल, ब्रह्मपुरी, महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, बासनी कुड़ी, हाउसिंग बोर्ड स्थित मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर कोविड-19 की पालना करते हुए नो मास्क नो एंट्री रहेगी, मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर, मास्क, जलपान की व्यवस्था रहेगी। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए ही मतदान कर सकेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *