Doordrishti News Logo

जोधपुर, जीवन को बचाने के लिए अब बुजुर्गों में उत्साह देखा जा रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन के तृतीय चरण के दूसरे दिन कई बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटरों पर पहुंचे। बुजुर्गों में आज कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रथम दिन के मुकाबले अधिक उत्साह देखा गया। खुद पर आत्मविश्वास और कोरोना महामारी में खुद को सुरक्षित रखने की खुशी लिए शहर के कई बुजुर्गों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर कोरोना बचाव के टीके लगवाए।

इसके अलावा कई गंभीर बीमार रोगी भी वैक्सीनेशन करवाने पहुंचे। हालांकि कई जगह कुर्सियां नहीं मिली तो बुजुर्गों को खड़े भी रहना पड़ा।स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समुदाय स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन करने के लिए सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण 2.0 अभियान प्रारंभ किया गया था।

अभियान के पहले दिन 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 2487 लाभार्थी एवं 45 से 59 आयु वर्ग वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित 190 पात्र लाभार्थियों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया था। आज दूसरे दिन भी पात्र लाभार्थियों में उत्साह नजर आया और कोविड वैक्सीनेशन करवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर पंजीयन करवाया व टीकाकरण के साथ ही अपने आपको कोविड संक्रमण से प्रतिरक्षित किया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026