Doordrishti News Logo

आठ-दस तोला सोना और 30 तोला चांदी के जेवर पार

20 को चेक किया तो संदूक में गहने थे,25 को ताले टूटे मिले

जोधपुर,आठ-दस तोला सोना और 30 तोला चांदी के जेवर पार।शहर के निकट सालोड़ी गांव में जाटों- मालियों की ढाणियों में एक घर में रखे संदूक से चोर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। 20 जुलाई को दंपत्ति ने चेक किया तो गहने सही सलामत थे, 25 को संदूक का ताला टूटा हुआ था और गहने गायब थे। अज्ञात चोर ने सैंध लगाकर आभूषण चोरी कर लिए। घर की महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसका उपचार चल रहा है। पति ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – विभिन्न स्थानों से दुपहिया वाहन चोरी

पुलिस ने बताया कि सालोड़ी गांव के जाटों-मालियों की ढाणियों में भागीरथ पुत्र मोहनराम माली रहता है। उसकी पत्नी मानसिक रोगी है और उसका उपचार चल रहा है। 20 जुलाई को पति पत्नी ने घर में रखा संदूक चेक किया तो उसमें रखे गहने सही सलामत पाए थे। मगर 25 जुलाई को चेक किया तो पता लगा कि संदूक का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे जेवरात कंठी,बोर,तिलड़ी, कानों के टोप्स,चेन,चांदी का कंदोरा, अंगुठियां,सोने की फीणी आदि नहीं मिले। अज्ञात चोरों द्वारा जेवरात चोरी कर लिए गए। वक्त घटना वह खेत पर गया हुआ था और उसकी मानसिक रोगी पत्नी घर पर ही रहती है। राजीव गांधी नगर पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।

Related posts: