संगठित अपराध और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई प्राथमिकता: एसपी ग्रामीण

आईपीएस पंकज यादव ने संभाला ग्रामीण एसपी का पदभार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंकज यादव ने संभाला ग्रामीण एसपी का पदभार। आईपीएस अधिकारी पंकज यादव ने शनिवार दोपहर जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया।

डोडा-पोस्त से भरी कार पकड़ी तस्कर गिरफ्तार

कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठित अपराध और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करना होगी। साथ ही महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आमजन को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना भी उनके एजेंडे में शामिल रहेगा।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय के साथ अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में नशे की तस्करी रोकने को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा इस इलाके में क्या प्रमुख मुद्दे हैं,इसे लेकर अभी अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और यहां की समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद बेहतर पुलिसिंग करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जो भी यहां पर अपराध है,उस पर डीजीपी और आईजीपी के निर्देशन में इस पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा महिला सुरक्षा से लेकर साइबर ठगी को रोकने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संगठित अपराध के खात्मे के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इससे पूर्व उनका ग्रामीण के एडिशनल एसपी भोपाल सिंह लखावत सहित पुलिस अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर आईपीएस पंकज यादव को पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Related posts: