Doordrishti News Logo

एमबीएम यूनिवर्सिटी में अर्थमूवर्स कोर्स का शुभारंभ

ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप के पोस्टर का किया विमोचन

जोधपुर(डीडीन्यूज),एमबीएम यूनिवर्सिटी में अर्थमूवर्स कोर्स का शुभारंभ। एमबीएम यूनिवर्सिटी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री उच्च शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के तहत शुरू किए गए “अर्थमूवर्स शॉर्ट-टर्म कोर्स” के शुभारंभ समारोह में शिक्षाविदों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।

इसे भी पहे – आईआईटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन थ्राइव-2025 19-21मार्च को

विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी आर्किटेक्ट कमलेश कुम्हार ने बताया कि इस अवसर पर ड्रोन टेक्नोलॉजी पर आधारित नई वर्कशॉप के पोस्टर का भी विमोचन किया गया,जिससे छात्रों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

गरिमामयी उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की। इस दौरान मंच पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अजय कुमार शर्मा,डीन प्रो.जयश्री वाजपेयी,डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अरविंद कुमार वर्मा,पीएम उषा के नोडल ऑफिसर प्रो.मिलिंद कुमार शर्मा और सॉफ्ट कंपोनेंट कोऑर्डिनेटर डॉ.रोहित रावल मौजूद थे।संचालन में मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर अमित मीना और कैलाश चौधरी ने किया।

अर्थमूवर्स कार्यक्रम में कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा ने कहा कि पीएम ऊषा के तहत शुरू यह कोर्स न केवल रोजगारपरक शिक्षा की मिसाल है,बल्कि युवाओं को ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सिपाही बनाएगा। प्रो.मिलिंद कुमार शर्मा ने ड्रोन टेक्नोलॉजी वर्कशॉप के पोस्टर का अनावरण करते हुए घोषणा की कि अगले हफ्ते से छात्रों को ड्रोन संचालन और उसके इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

छात्रों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षण की शुरुआत
इस कार्यक्रम के तहत Escorts Kubota के विशेषज्ञ जसकरण कर्णोत और उमेश भट्ट ने छात्रों के लिए प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की। उनके मार्गदर्शन में छात्र अर्थमूविंग और सामग्री प्रबंधन उपकरणों की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जिससे वे व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकें।

इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी मीणा ने कहा आज का कार्यक्रम देखकर लगा कि हमारे पास अवसरों की कोई कमी नहीं है। अर्थमूवर्स और ड्रोन कोर्स जैसे प्रोग्राम्स हमें ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की ताकत देंगे।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026