Doordrishti News Logo

डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

बरकतुल्ला खां स्टेडियम में जोधपुर की टीम भिड़ी पाली से

जोधपुर, शहर में सोमवार सुबह बरकतुल्ला खां स्टेडियम में डूंगरपुर शील्ड प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहला मैच जोधपुर-पाली के बीच खेला गया। अंडर 19 की डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे। 17 जून तक खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के लिए जोधपुर के बीस खिलाडिय़ों का नाम घोषित कर दिया गया।

डूंगरपुर शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

यहां बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में हर टीम दो से तीन मैच खेलेगी, लेकिन जोधपुर टीम को यहां बारां टीम के साथ महज एक मैच खेलने का मौका मिलेगा। जोधपुर को शेष तीन मैच शिकारगढ़ स्थित स्पार्टन एकेडमी ग्राउंड में खेलने होंगे। जोधपुर में इस प्रतियोगिता के लिए टीम सेलेक्ट करने के लिए ओपन ट्रायल रखा गया था। इस ट्रायल में 250 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

शहर के यह खिलाड़ी आज उतरे मैदान में

जोधपुर टीम में शिवकरण चौधरी, दिव्य सालेचा, उदित नाहटा, हितेश प्रजापत, साजिद खां, प्रियांश भाटी, रोहित चौहान, रिषभ यादव, त्रिलोक, धनराज प्रजापत, नितिन भाटिया, कमलेश चौधरी, राजू, साहिल भास्कर, कबीर शर्मा, अशोक सिंह मैदान में उतरे। सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में दुष्यंत कच्छवाहा, क्षितिज भाटिया, संभव पारीक, दीक्षित भाटिया को रखा गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026