Doordrishti News Logo

अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त, चालक के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर,अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त, चालक के खिलाफ केस दर्ज। शहर की भगत की कोठी पुलिस ने अमृता देवी चौराहा के पास मेें अवैध बजरी से भरा एक डंपर जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। भगत की कोठी थानाधिकारी छतर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी में अमृता देवी चौराहा के पास रविवार को बजरी से भरे डंपर को रुकवाया।

इसे भी पढ़ें – विभिन्न स्थानों से जुआरी पकड़े

उसमें सवार मेकाराम विश्रोई को बजरी के संबंध में पूछताछ की गई मगर वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया। उसके पास बजरी को लेकर कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। तब बजरी को अवैध मानकर उसे जब्त किया गया और चालक मेकाराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया।