डंपर चालक ने बाइक को मारी टक्कर,युवक कुचला गया

जोधपुर,शहर के शिकारगढ़ इलाके में गुरुवार की रात में डंपर चालक की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। टक्कर लगने के बाद युवक डंपर से कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।एयरपोर्ट थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे के आस पास खेतसिंह नगर शेरगढ़ हाल शिकारगढ़ एरिया में रहने वाला 19 साल का पठान खां पुत्र अदरीम खां दूध दुहने का का काम करता था।

ये भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी कार चोरी,फुटेज में दिखा वाहन चोर

वह रात आठ बजे के आस पास अपनी बाइक लेकर शिकारगढ़ एरिया से ही निकल रहा था। तब एक डंपर के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक से गिरने पर वह डंपर से कुचला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी कैलाश विश्रोई ने बताया कि शव को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उसके परिजन को सूचना दी गई है। शुक्रवार को शव परिजन को सौंपा जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026