Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्नरेट के बनाड़ थाना इलाके में एक तेज रफ्तार से चल रहे डंपर चालक ने पुलिस की जीप को टक्कर मार दी। बनाड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बनाड़ थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि थाना इलाके की गलियों से तेज रफ्तार से डंपर चालक गुजर रहा था जो कि आमजन के जनजीवन को संकट में डालते हुए डंपर को दौड़ा रहा था। डंपर चालक ने पुलिस की जीप को भी टक्कर मार दी। हालांकि इस दौरान कोई चोटिल नहीं हुआ। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शिकारगढ़ स्थित नैनों की ढाणी निवासी विक्रम पुत्र मुन्ना राम जाट को गिरफ्तार किया। आरोपी पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप हैं। घटना में प्रयुक्त डंपर की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है।

ये भी पढें – दुष्कर्म पीडि़ता ने परिचित से मांगी मदद, वह भी निकला दुष्कर्मी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026