बीए द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में पकड़ा गया डमी परीक्षार्थी
- केस दर्ज
- दोस्त के स्थान पर पांच सौ रुपए लेकर बैठा परीक्षा में
जोधपुर,(डीडीन्यूज)।बीए द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में पकड़ा गया डमी परीक्षार्थी। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की तरफ से इन दिनों बीए द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को पुराना कैंपस परिसर में एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें – ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्री को कुचला,मां बेटा घायल
उसके खिलाफ उदयमंदिर थाने में केस दर्ज किए जाने के साथ गिरफ्तार किया गया। वह अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था। बदले में उसे पांच सौ रुपए देने को कहा गया था।
जसवंत हाल परीक्षा केन्द्र ओल्ड कैम्पस के केन्द्र अधीक्षक सुनील मेहता ने रिपोर्ट दी। पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की सुबह के समय परीक्षा केन्द्र के बालकानी में आयोजित विश्वविद्यालय की एक परीक्षा में मूल परीक्षार्थी की जगह पर गुमान सिंह पुत्र भूर सिंह परीक्षा देता पाया गया। उसे गिरफ्तार किए जाने के साथ पुलिस अब मुख्य आरेापी की तलाश में जुटी है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

