Doordrishti News Logo

भद्रा का साया रहने से रात नौ बजे के बाद राखी बांधी जाएगी

  • रक्षा बंधन बुधवार को
  • बाजार हुए गुलजार
  • मिठाइयों की दुकानों पर उमड़ी बहनों की भीड़
  • आज रात 12 बजे से रोडवेज में महिलाओं के लिए यात्रा निःशुल्क

जोधपुर,भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। मगर इस बार बहनों को अपने भाईयों की कलाइयां सजाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। दिन भद्रा का साया रहने से रात नौ बजे के बाद राखी बांधी जा सकेगी। इसके अलावा 31 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे तक भी शुभ मुहूर्त रहेगा। ज्यादातर बहनें बुधवार रात में ही अपने-अपने भाईयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधेंगी। इधर शहर के बाजार गुलजार हो उठे हैं। बाजारों में राखियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वह मिठाइयों के दुकानों के साथ गिफ्ट आइटम खरीद करने वालों का रुझान दुकानो की तरफ हो गया है।

यह भी पढ़िए- नवाचार अंगीकार से कृषि विकास एवं किसानों की आय में होगी वृद्धि-डॉ. यादव

रोडवेज में यात्रा निशुल्क
इधर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा निःशुल्क रखी जाती है। इस बार भी राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं। आज रात 12 बजे से रोडवेज में महिलाओं बालिकाओं के लिए यात्रा निःशुल्क रहेगी जो 31 अगस्त की सुबह तक रहेगी। बुधवार को रक्षाबंधन पर पूरे दिन महिलाएं निःशुल्क यात्रा का आनंद ले सकतीं हैं।

इसे भी पढ़ें- फलोदी-भीकमकोर ट्रेक पर 100 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन

राजस्थान रोडवेज परिवहन निगम जोधपुर डिपो के महाप्रबंधक उम्मेद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार रोडवेज में आज रात 12 बजे से बहनों के लिए निःशुल्क यात्रा को कहा गया है। जिसके लिए रोडवेज की तरफ से पूरी तरह बंदोबस्त रखे गए हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए यात्रा सुविधा आज रात 12 बजे से ही लागू कर दी जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: