Doordrishti News Logo

हिंदू वोटों की ताकत के चलते मंदिर परिक्रमा लगा रहे कुछ नेता-शेखावत

  • केंद्रीय मंत्री बोले- कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षों के लिए समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास कर रहे
  • राज्य की कानून-व्यवस्था को बताया लचर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत कम न करने पर मुख्यमंत्री को लिया आड़े हाथ

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कई नेताओं के मंदिर परिक्रमा लगाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदू वोटों की ताकत को शायद अब लोग समझने लगे हैं।
अपने संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री रविवार को मीडिया से बात कर रहे थे। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों से करने के प्रश्न पर शेखावत ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षों की प्राप्ति को लेकर इस तरह समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करते हैं। वोटों का ध्रुवीकरण अपने पक्ष में करने के लिए राजनीति करते हैं।

हिंदू वोटों की ताकत के चलते मंदिर परिक्रमा लगा रहे कुछ नेता-शेखावत

केवल हिंदुत्व ही नहीं, कुछ लोग जीवन पर्यंत किसी और धर्म-मजहब की बात करते थे, उन्होंने भी आजकल मंदिर जाना शुरू कर दिया है। कोई घंटा बजा रहा है। शेखावत ने कहा कि मैं एक दिन पहले आस्था के केंद्र सालासर बालाजी गया था। मुझे बताया गया कि वहां पंजाब, उड़ीसा से लेकर दिल्ली तक के कई नेता दर्शन करने आ रहे हैं। हिंदू वोटों की ताकत को शायद अब लोग समझने लगे हैं। उसका एकमात्र यही कारण है।

राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर शेखावत ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बिल्कुल लचर हो गई है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ने की घटनाएं राजस्थान में देश में सर्वाधिक हैं। थानों से अपराधी छुड़ाकर ले जाए जा रहे हैं। अबोध बालक-बालिकाओं के साथ यौन हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। राजस्थान गैंगरेप की राजधानी बन गया है। इस सबका कारण यह है कि राजस्थान सरकार आपसी विग्रह और लड़ाई का शिकार है। आपसी लड़ाई में वो इन सब विषयों पर ध्यान नहीं दे पा रही है। आज राज्य की जनता व्यथित और दुःखी है।

राजस्थान में राज्य सरकार के पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम न करने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपनी विफलताओं का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने में राजस्थान के मुख्यमंत्री को महारथ हासिल है। देश में सर्वाधिक महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में है, क्योंकि सबसे ज्यादा टैक्स की दर यहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता देख रही है। वो आगामी चुनावों में राजस्थान सरकार और कांग्रेस पार्टी से गिन-गिनकर बदला लेने वाली है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के प्रश्न पर शेखावत ने कहा कि पंजाब में भाजपा के लिए असीम संभावनाएं हैं। भाजपा पहली बार वहां सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब तक हम जूनियर पार्टनर थे। मैंने धरातल पर जाकर देखा है। वहां असीम उत्साह है। कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज हैं। भाजपा एक नया इतिहास इस बार पंजाब में बनाने वाली है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026