रेलवे मजिस्ट्रेट की पहल से रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात व्यवस्था सुगम
- ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चला विशेष संयुक्त अभियान
- मोबाइल मजिस्ट्रेट व रेलवे मजिस्ट्रेट की रेलवे मजिस्ट्रेट की पहल से रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात व्यवस्था सुगमकार्रवाई से अवैध रिक्शा चालकों में हड़कंप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे मजिस्ट्रेट की पहल से रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात व्यवस्था सुगम। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु व सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार अलसुबह मोबाइल मजिस्ट्रेट एवं रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से खड़े रिक्शा एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
रेलवे स्टेशन क्षेत्र सामान्यतः ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय अत्यधिक व्यस्त रहता है। स्टेशन सर्किल एवं पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े रिक्शा यात्रियों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। संयुक्त कार्रवाई के चलते स्टेशन क्षेत्र का नजारा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस व सूर्यनगरी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों के दौरान भी यातायात पूरी तरह सुगम बना रहा।
रेलवे फ्लाइंग स्क्वॉड के सीटीआई राजेश शर्मा ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट परिणय जोशी के नेतृत्व में आरपीएफ निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ एवं उनकी टीम द्वारा स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से पार्क किए गए रिक्शा व ई-रिक्शा को डिटेन किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मोबाइल मजिस्ट्रेट दिलीप चौधरी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने स्टेशन के बाहर निकलने वाले सभी मार्गों पर विशेष चेकिंग की। निरीक्षक रमेश खिण्डिया,उपनिरीक्षक राम सिंह सहित 20 से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने बिना कागजात, बिना परमिट,लापरवाही से वाहन चलाने व शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में कार्रवाई करते हुए कई ऑटो रिक्शा सीज किए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी आज जोधपुर आएंगे
रिक्शा चालकों में हड़कंप
जोधपुर के इतिहास में पहली बार हुई इस व्यापक संयुक्त कार्रवाई से अवैध एवं बिना परमिट चलने वाले रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया। परिणामस्वरूप पूरे दिन ऐसे चालकों ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र का रुख नहीं किया।
100 से अधिक चालान,50 वाहन सीज
संयुक्त अभियान के दौरान रेलवे एक्ट व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 100 से अधिक चालान बनाए गए तथा लगभग 50 वाहनों को सीज किया गया। मोबाइल मजिस्ट्रेट द्वारा करीब 30 ऑटो रिक्शा सीज कर 100 के आसपास चालान बनाए गए। रेलवे फ्लाइंग स्क्वॉड ने 20 ऑटो रिक्शा डिटेन कर 40 चालान बनाए।
आमजन व परमिटधारी चालकों में संतोष
अवैध पार्किंग व अव्यवस्था से परेशान यात्रियों ने कार्रवाई पर संतोष जताया। नियमों के तहत परमिट लेकर चलने वाले ऑटो चालकों ने भी इस अभियान का स्वागत किया।
त्वरित निस्तारण व समझाइश
कार्रवाई से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण मोबाइल व रेलवे कोर्ट द्वारा त्वरित रूप से किया गया। साथ ही चालकों को भविष्य में परमिट लेकर वाहन चलाने,अवैध पार्किंग न करने,यात्रियों से सभ्य व्यवहार रखने तथा यातायात बाधित न करने की समझाइश दी गई।
ये रहे उपस्थित
अभियान के दौरान रेलवे निरीक्षक लक्ष्मण गौड, पुलिस निरीक्षक रमेश खिण्डिया सहित कार्मिक रूपदान चारण,कमल किशोर,सिपाही हेतराम मीणा,साहिब सिंह,राजेन्द्र पटेल,श्रवण विश्नोई,विकास कुमार, मनोज कुमार,पदमाराम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित।
