Doordrishti News Logo

आपसी रंजिश के चलते युवक के पैर पर मारा चाकू

  • दो युवकों को लिया हिरासत में
  • एक संदिग्ध की तलाश

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में छूट के समय अपनी गाड़ी पर बैठे एक युवक पर आपसी रंजिश के चलते दूसरे युवक ने चाकू से हमला किया। उसके बाएं पैर पर चाकू का कट मार कर भाग गया। वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की गई। पुलिस ने देर रात तक दो युवकों को हिरासत में लिया। एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शहर के भीतर स्थित घांचियों का बास में दानिश नाम का युवक शाम साढ़े छह बजे अपनी गाड़ी पर बैठा था। तब उदित सोनी नाम के एक शख्स ने उसके बाएं पैर पर चाकू से वार कर दिया। चाकू का वार उसके पैर में घुटने से कुछ नीचे लगा जिससे वह जख्मी हो गया। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 11 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। साल 2019 में अंतिम बार प्रकरण दर्ज हुआ था। इस घटना को अंजाम देने से पहले दानिश की रैकी की गई थी। पुलिस ने देर रात तक उदित सोनी और कपिल नाम के शख्स को पकड़ा है। रैकी में एक अन्य शख्स भी शामिल था, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पुलिस ने आपसी रंजिश का होना बताया है।
उक्त घटना स्थल कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में है और शाम सात बजे तक कर्फ्यू में छूट थी और छूट से आधे घंटे पहले यह हमला किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026