Doordrishti News Logo
  • बीट कांस्टेबल क्षेत्र में आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में करेंगे जागरूक
  • नशीले पदार्थों के दुरूपयोग व अवैध व्यापार के विरूद्ध आमजन में जागरूकता के लिए वेबीनार आयोजित

जोधपुर, अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर महानिर्देशक पुलिस राजस्थान जयपुर के दिशा निर्देशो के अनुरूप आज पुलिस आयुक्त जोस मोहन एवं पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवन भूषण यादव ने नशीले पदार्थों के दुरूपयोग एवं अवैध व्यापार के विरूद्ध आमजन में जागरूकता के लिए एक वेबीनार का आयोजन किया। उक्त वेबीनार में जिला पूर्व के समस्त एसीपी, थानाप्रभारी, जिला पूर्व के सीएलजी सदस्य सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों के सदस्यों ने शिरकत की।

पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने वेबीनार के दौरान कहा कि नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए आज से जोधपुर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान शुरु किया गया है। जो आगामी 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। जोधपुर पुलिस के इस नशा मुक्ति अभियान में बीट कांस्टेबल अपने -अपने क्षेत्रों में जाकर समस्त लोगों को अधिकाधिक जागरूक करने के साथ ही नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित कर नशा मुक्ति अभियान को सार्थक बनाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्व भुवन भूषण यादव ने नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए व नशे के दुष्प्रभावों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया हैंडल का अधिकाधिक उपयोग करने की जानकारी दी। इस अभियान के दौरान प्रथम सप्ताह में आमजन में नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन का आयोजन करवाया जाएगा।

Check best deals👆

डीसीपी पूर्व यादव ने कहा है कि थाना स्तर पर नशे के आदतन व्यक्ति जिन्होंने सफलतापूर्वक नशा छोड़ा हो, उनके नशा छोडने के बारे में वार्तालाप कर नशा छोड़ने के मैसेज अधिकाधिक आमजन में प्रचार प्रसार किया जाएगा।

वर्तमान में जो नशा मुक्ति शिविर चल रहे है, उनकी जांच की जाएगी व अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र को बंद करवाया जाएगा और ऐसे नशा मुक्ति केंद्र जो इस क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं, मगर उनके पास अनुमति नहीं है तो प्रयास कर अनुमति दिलवाई जाएगी और अधिकाधिक लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में ले जाया जाकर स्वयंसेवी संस्थानों की मदद लेकर लोगों को नशा मुक्ति करवाई जाएगी।

>>> अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, एक पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस बरामद

Check deal’s before over👆
Shop now 👆

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026