केलावा कलां में नशा मुक्ति व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा किया गया नशा मुक्ति एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केलावा कलां में नशा मुक्ति व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम।डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय,जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य)गोविन्द सहाय शुक्ल के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पांसिबिलिटी (यूएसआर) योजना के चतुर्थ चरण के अंतर्गत गोद लिए गए केलावा कला ग्राम में 28 मार्च 2026 को नशा मुक्ति एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
भोजनालय की आड़ में ग्राहकों को गांजे की सप्लाई,संचालक गिरफ्तार
कार्यक्रम में डॉ.प्रवीण कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर,अगद तंत्र विभाग ने ग्रामीणों को नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्परिणाम एवं परिवार व समाज पर इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की साथ ही “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत नशा मुक्ति पर व्याख्यान देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवन शैली अपनाने तथा नशा छोड़ने के प्रभावी उपायों के बारे में बताया।
डॉ.निकिता पंवार,असिस्टेंट प्रोफेसर,द्रव्यगुण विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार रखते हुए प्रदूषण के खतरों,जल वायु संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। योग सहायक श्याम लाल विश्नोई द्वारा योग एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गोद ग्राम के नोडल अधिकारी डॉ. हेमन्त कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्त्रीरोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग, स्नातकोत्तर अध्येता डॉ.आकाश एवं डॉ.धर्मेन्द्र ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान नशा त्याग एवं स्वास्थ्य-संवर्धन से संबंधित जागरूकता पत्रक वितरित किए गए, जिनमें नशे के दुष्प्रभाव, नशा छोड़ने के उपाय तथा प्रेरणा दायक संदेश शामिल थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
