Doordrishti News Logo

संकल्प एवं पोस्टर के माध्यम से स्काउट गाइड ने किया नशे के विरुद्ध जागरूक

जोधपुर, अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वाधान में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत स्थानीय संघ चौपासनी के मानद सचिव शेखर पुरोहित के निर्देशन में स्काउट गाइड ने पोस्टर्स,नारा लेखन,कविता पठन एवं संकल्प पत्र के माध्यम से युवाओं को नशा नहीं करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर युवाओं को संदेश प्रसारित करते हुए संगठन के प्रधान एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने कहा कि अन्तराष्ट्रीय नशा एवं मादक पदार्थ तस्करी विरोध दिवस हमें अपने अंतर्मन मे झांकने को प्रेरित करता है। आज का युवा नशे की लत के कारण स्वयं को, अपने परिवार को और देश को तरक्की की राह को आगे बढ़ने से रोकता है।

प्रधान ओझा ने कहा कि हां, नशा होना चाहिए अपने सर्वागीण विकास को लेकर कटीबद्ध होने का, नशा होना चाहिए राष्ट्र प्रेम का, नशा होना चाहिए भारत माता को विश्व का सिरमौर बनाने का। स्वच्छता के लिये समर्पित व प्लास्टिक के उपयोग नही करने हेतु जन-जागरण मे अग्रणी भूमिका का, ना कि मादक पदार्थों का।

यह जरूरी नहीं है कि नशा सिर्फ मादक पदार्थों का सेवन कर ही किया जाए। नशा किसी भी प्रकार हो सकता है। स्थानीय संघ ओसियां के प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर बीएल जाखड़ ने अपने संदेश में कहा कि मादक पदार्थों के सेवन में शराब, सिगरेट, ड्रग्स, हेरोइन, गांजा, चरस आदि शामिल हैं किंतु शोधकर्ताओं के अनुसार किसी भी चीज की आपको लत लग जाए तो वह नशे की श्रेणी में आता है जैसे चाय, कॉफी की अधिकता और नवीन तकनीकी यंत्रों जैसे वीडियो गेम्स,स्मार्टफोन,फेसबुक आईडी भी नशे की श्रेणी में आते हैं।

Check best deals👆

नशे की लत व्यक्ति और सामाजिक जीवन में तनाव, असामाजिकता, तलाक और जुर्म जैसी समस्याओं को जन्म देती है। मादक पदार्थों का सेवन युवाओं को लगातार अपनी चपेट में ले रहा है जो हमारे सामाजिक विकास में बाधक सिद्ध हो रहा है।

इस अवसर पर जिला गाइड ऑर्गेनाइजर सुयश लोढ़ा ने कहा कि नशे के कारण ना सिर्फ आर्थिक और शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है बल्कि यह व्यक्ति को मानसिक तनाव से भी ग्रस्त कर देता है। इससे शरीर के कई अंगों पर एक साथ विपरीत असर पड़ता है खासतौर से यह व्यक्ति के दिमाग को अपनी चपेट में ले लेता है।

Check deal’s before over👆

नशा करने वाला व्यक्ति अपने समाज व परिवार से बिल्कुल दूर हो जाता है इस मौके पर लोढा ने परिवार जनों से युवाओं को विशेष दुलार देने एवं पारिवारिक बंधन में बांधे रखने की अपील की। नशे के विरुद्ध अभियान में आमजन को जागरूक करने के लिए संगठन से जुड़े स्काउट गाइड, रोवर्स रेंजर्स ने पोस्टर मेकिंग,नुक्कड़ नाटक के साथ- साथ ऑनलाइन लिंक के माध्यम से संकल्प पत्र भरवा कर युवाओं में जागरूकता का आह्वान किया।

>>> संक्रमण में गिरावट को देखते हुए छूट का दायरा बढाया

https://amzn.to/3jiRVH1
Best earphones is here 👆
Shop now 👆

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026