Doordrishti News Logo

डीआरएम ने 29 रेल कर्मियों को किया पुरस्कृत

  • 69 वां रेलसेवा पुरस्कार वितरण समारोह
  • महाप्रबंधक शील्ड प्राप्त और व्यक्तिगत स्तर पर पुरस्कृत अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

जोधपुर(डीडीन्यूज),डीआरएम ने 29 रेल कर्मियों को किया पुरस्कृत।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल स्तर पर शुक्रवार को रेलवे सामुदायिक भवन में रेल सेवा पुरस्कार 2024 समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने 69 वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 29 रेलकर्मचारियों व अधिकारियों को उत्कृष्ट रेलसेवाओं के लिए पुरस्कृत किया।

इसे भी पढ़ें – आईआईटी जोधपुर में पीआरएमसी की बैठक संपन्न

समारोह में सर्व प्रथम डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस कार्यक्रम में विशिष्ट रेल सेवा उत्कृष्ट कार्यकुशलता के 10 शील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को डीआरएम द्वारा मंच से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 24 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने समारोह के दौरान उपस्थित अवॉर्डी रेलकर्मियों को जोधपुर मंडल की प्रगति हेतु सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने पर बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। समारोह में रेलकर्मचारियों और स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह के दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं के 12 व्यक्तियों को डीआरएम सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनके द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर रेल यात्रियों को जल सेवा प्रदान करने पर पुरस्कृत किया। इस सफल आयोजन के कॉर्डिनेटर मंडल के कार्मिक विभाग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मंच संचालन राजकुमार जोशी,रमा चारण,अभिषेक देवड़ा ने किया

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसआर बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (यांत्रिक)मेजर अमित स्वामी,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत व दूरसंचार) अनुपम कुमार,वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर नितेश कुमार मीणा,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतिश शर्मा,मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी,सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया सहित ट्रेड यूनियन संगठन के पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026