पानी की जगह पीया कीटनाशक, अस्पताल में मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पानी की जगह पीया कीटनाशक, अस्पताल में मौत। शहर के निकट मथानिया स्थित बड़ा कोटेचा गांव में इजारे की खेती कर रही महिला ने भूलवश कीटनाशक का पानी पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।
अवैध अफीम व स्मैक की आरोपी महिला को 3 साल की सजा
मथानिया पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास बिंजवाडियां निवासी हड़मानराम पुत्र नगाराम मेघवाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी 34 वर्षीय ममता और वह बड़ा कोटेचा में इजारे की खेती करते है। 26 फरवरी की रात में उसकी पत्नी ममता ने कीटनाशक मिले पानी का सेवन कर लिया। तबीयब बिगडऩे पर उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर उपचार के बाद अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।
