Doordrishti News Logo

दवाई के जगह पीया कीटनाशक, मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दवाई के जगह पीया कीटनाशक,मौत। शहर के बोरानाडा स्थित मेलावास गांव में एक व्यक्ति ने दवाई के बदले कीटनाशक का सेवन कर लिया। अस्वस्थ होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

लैब सहायक भर्ती में याची का रिजल्ट अविलम्ब घोषित करने और नियुक्ति के आदेश पारित

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मेलावास बोरानाडा निवासी अनाराम पुत्र भूराराम मेघवाल की तरफ से दर्ज कराई मर्ग रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई 43 साल के कैलाश मेघवाल ने भूल से दवाई के बदले कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिस पर उसे अस्वस्थ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।